हेलो साथियों आज हम आपको जंगल का बुद्धिमान कहे जाने वाला जानवर bhalu ke bare mein बताएंगे। या समझ लीजिए भालू के बारे में निबंध जानेंगे।
हम आपको भालू से ( 5 lines about bear ) संबंधित संपूर्ण जानकारी बताएंगे। जैसे कि भालू की प्रजातियां, भालू की उम्र कितनी होती है, भालू क्या खाते हैं आदि।
इसके अलावा भालू से जुड़ी ( few lines about bear ) ऐसी रोचक बातें बताएंगे जो शायद आप कभी नहीं जानते हैं। इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़िए।
भालू की प्रजातियां (Bhalu ke prakar)
पूरी दुनिया में भालू की कई प्रजातियां पाई जाती है। किसी भालू का रंग काला होता है। तो किसी भालू का रंग सफेद भूरा होता है। अलग-अलग भालू की प्रजातियां की अलग-अलग विशेषताएं होती है। पूरे दुनिया में भालू के 8 प्रजातियां पाई जाती है।
1. एशियाई भालू ( Asiatic bear )
यह भालू पूर्वी एशिया के जंगलों में पाए जाते हैं। यह भालू अफगानिस्तान, कंबोडिया, चीन ,भारत जैसे देशों में अधिकतर पाई जाती है।
एशियाई भालू का विशेषताएं
1. एशियाई भालू के बाल काले होते हैं।
2. इसे एशियाई हिमालयन भालू के नाम से भी जाना जाता है।
3. यह भालू काफी खतरनाक होते हैं तथा यह बकरी आदि जानवर का भी शिकार करते हैं।
2. भूरा भालू ( brown bear )
ये ऐसे भालू की प्रजातियां हैं जो पुरी दुनिया में पाई जाती हैं। ये भालू घने वनों में पाए जाते हैं। इन भालू का रंग भूरा होता है।
भूरा भालू का विशेषताएं
1. भूरे भालू के पीठ में कूबड़ होती है।
2. इनका मुख्य भोजन घास, फल एवं सड़ा हुआ मांस।
3. भूरा भालू दूसरे भालू के मुकाबले आकार में बड़े होते हैं।
3. ध्रुवीय भालू ( Polar Bear )
ध्रुवीय भालू का रंग सफेद होता है। यह अधिकांश ध्रुव प्रदेशों कनाडा, डेनमार्क, नार्वे, अलाक्सा, अंटार्कटिका और रूस जैसे देश में पाए जाते हैं। वर्तमान में इन भालुओं की संख्या पूरे दुनिया में लगभग 25 हजार से 40 हजार के बीच है।
ध्रुवीय भालू की विशेषताएं
1. यह भालू बर्फीले इलाके में पाए जाते हैं ये बर्फ में गुफा बनाकर रहते हैं।
2. इन भालू की लंबाई लगभग 3 से 10 feet तक होता है। और इसका वजन 300 से 635 kg तक होता है।
4. काला भालू ( Black Bear )
काला भालू विश्व में कनाडा, मास्को, मध्य अमेरिका, अलास्का में अधिकांश पाए जाते हैं। और ये प्रोटीन युक्त भोजन खाना खाते हैं।
( Black Bear ) काला भालू की विशेषताएं -
1. ब्लैक भालू का वजन लगभग 56kg से 130kg तक होता है।
2. ये भालू अधिकांश मधुमक्खी, फल, दिमक एवं मछली आदि खाते हैं इसके अलावा मरे हुए जानवरों का मांस खाते हैं।
5. जाइंट पांडा भालू ( Giant Panda bear )
आपने खिलौने वाला भालू तो जरूर देखा होगा। जाइंट पांडा भालू भी खिलौने वाला भालू के जैसे ही दिखाई देते हैं। यह भालू दिखने में काफी भोला और प्यारा दिखाई देते हैं। यह भालू सिर्फ चीन के जंगलों में ही पाए जाते हैं।
जाइंट पांडा भालू की विशेषताएं
1. यह भालू पेड़ में काफी आसानी से चढ़ और चल सकते हैं।
2. जायंट पांडा भालू का मुंह सफेद और आंखें काली होती है।
3. यह भालू बांस खाते हैं और दिन भर में लगभग एक जाइंट पांडा भालू 1 पाउंड तक बांस खाते हैं।
6. सन भालू ( Sun bear )
सन भालू सभी भालू प्रजातियां में सबसे छोटा भालू होते हैं। ये भालू अधिकांश गर्मी वाले इलाके में पाए जाते हैं। सन भालू दक्षिण - पूर्वी एशिया के वनों में पाए जाते हैं।
सन भालू की विशेषताएं -
1. इनका वजन लगभग 45 kg तक होता है।
2. सन भालू का प्रमुख भोजन चिड़िया, कीड़े मकोड़े, शहद, दिमक तथा फल आदि है।
3. सन भालू की लंबाई 4.5 फीट तक होती है।
7. स्लॉथ भालू ( Sloth Bear )
स्लॉथ भालू काफी चंचल होते हैं। ये हमेशा अपने झुंड में रहते हैं। और पेड़ो में आसानी चढ़ लेते हैं। इनका मुख्य भोजन पक्षी का अंडा, सड़ा हुआ मांस, शहद, मौसमी फल, कीट के पतंगे आदि।
8. स्पेक्टाकल्ड भालू ( Spectacled Bear )
स्पेक्टाकल्ड भालू का दूसरा नाम ऐडियन बियर है। यह पहाड़ों में रहते हैं। इन भालू के चेहरे में ऐसा लगता है जैसे चेहरे पर चश्मा लगा हो।
यह भालू अधिकांश दक्षिण अमेरिका में ही पाए जाते हैं। इनका प्रमुख भोजन फल, घास, चिड़िया और चूहे हैं। यह एक ऐसे भालू है जो पेड़ों पर अपना रहने का स्थान बनाते हैं और वही सोते हैं।
एक टिप्पणी भेजें